गोवा: कांग्रेस विधायक दल ने भाजपा में विलय के लिए प्रस्ताव पेश किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Sep 2022 12:26 PM
गोवा: कांग्रेस विधायक दल ने भाजपा में विलय के लिए प्रस्ताव पेश किया
ऑडियो सुनें

पणजी: गोवा में कांग्रेस के विधायक दल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे।

सूत्रों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दिगंबर कामत ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। इस घटनाक्रम से पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे।

प्रस्ताव पारित होने के बाद आठ विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
इस तस्वीर में विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस मुख्यमंत्री से बात करते दिखे हैं। साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav