छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में भर्ती का सिलसिला लगातार जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 May 2023 10:27 PM
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में भर्ती का सिलसिला लगातार जारी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी. गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भर्ती के संबंध में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है. जिसके बाद विभागों द्वारा भर्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी है.

विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार इंफारमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01, इलेक्ट्रिशियन के 51, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86, कारपेंटर के 02, टर्नर के 06, ड्राईवर कम मैकेनिक के 06, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 01, फिटर के 48, मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02, मैकेनिक डीजल के 32, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72, वायरमैन के 02, वेल्डर के 30, शीट मेटल वर्कर के 01, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02, सिविंग टेक्रॉलाजी के 06, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 और एम्लायबिलिटी स्किल के 03 को मिलाकर कुल 366 पदों पर भर्ती की जानी है.

विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी
http://vyapam.cgstate.gov.in
पर विस्तृत विज्ञापन में देखे जा सकते हैं. रिक्त पदों की संख्या तथा ट्रेड एवं विषय में परिवर्तन किया जा सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तिथि व्यापम द्वारा पृथके से जारी की जाएगी. आवेदन पत्र व्यापम के वेबसाइट पर 8 मई को सुबह 10 बजे से भरे जा सकेंगे.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu