बारिश के कारण मिट्टी कटाव, इटारसी-जलबपुर रेलखंड पर यातायात बाधित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Jun 2023 03:44 PM
बारिश के कारण मिट्टी कटाव, इटारसी-जलबपुर रेलखंड पर यातायात बाधित
ऑडियो सुनें

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर इलाके में भारी बारिश के कारण मिट्टी का कटाव होने से बुधवार को इटारसी-जबलपुर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जबलपुर रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एक ट्रैकमैन से नरंिसहपुर और करेली स्टेशनों के बीच बालू नदी पर स्थित एक पुल के नीचे मिट्टी कटने की सूचना मिली, जिसके बाद रेल यातायात रोक दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई, पुणे और अन्य स्थानों से आने वाली लंबी दूरी की पांच ट्रेन को इटारसी-भोपाल मार्ग से भेजा गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर तक चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन को (नरंिसहपुर जिले के) गाडरवाड़ा स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया।

रंजन ने कहा, ‘‘भारी बारिश के बाद इटारसी-जबलपुर खंड पर डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी, क्योंकि बारिश की वजह से पुल के नीचे मिट्टी का कटाव हो गया।’’ उन्होंने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav