प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परिवर्तन महा संकल्प रैली’ में हुए शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Sep 2023 05:02 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परिवर्तन महा संकल्प रैली’ में हुए शामिल…
ऑडियो सुनें

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में बीजेपी की ‘परिवर्तन महा संकल्प रैली’ में शामिल हुए. दरअसल विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने दो परिवर्तन यात्रा निकाली है। दंतेवाड़ा और जशपुर से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में पहुंची। दोनों यात्रा का समापन एक साथ आज बिलासपुर में हो रहा है।

पीएम मोदी इससे पहले साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बिलासपुर आए थे, तब उन्होंने इसी साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। हालांकि, तब चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। फिर भी 14 सीटों पर सिमटी भाजपा को बिलासपुर संभाग की सात सीटों पर जीत की संजीवनी मिली थी। बिलासपुर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग है।

यहां 25 विधानसभा सीटें हैं, जो सरकार बनाने और गिराने के लिए अहम है। कांग्रेस के साथ ही भाजपा भी संभाग की 25 सीटों पर पूरी ताकत लगा रही है। इससे पहले रायगढ़ में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था तो वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जांजगीर में जातिगत समीकरण को देखते हुए सभा ली थी और भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav