फ्रांस को 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों के आने की उम्मीद : महावाणिज्य दूत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 03:30 PM
फ्रांस को 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों के आने की उम्मीद : महावाणिज्य दूत
ऑडियो सुनें

कोलकाता: फ्रांस को उम्मीद है कि 2030 तक 30,000 से अधिक भारतीय छात्र उसके उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए आएंगे। कोलकाता स्थित फ्रांसीसी महावाणिज्य दूत दिदियर तलपेन ने इसकी जानकारी दी ।
तलपेन ने कहा कि वर्तमान में यह संख्या 10,000 से कम है और इस आंकड़े को तीन गुना करने के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है।

फ्रांसीसी महावाणिज्य दूत ने बुधवार को यहां ‘फ्रांस की यात्रा चुनें, 2023’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं छात्रों को बताना चाहूंगा कि शिक्षा के क्षेत्र में फ्रांस सरकार की ओर से विभिन्न अनुदान मिलते हैं। चूंकि हमारी सरकार सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों का अधिकांश खर्च वहन करती है, इसलिए फ्रांस में उच्च शिक्षा आर्थिक दृष्टि से भी फायदेमंद होगी।’’

फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया के कंट्री निदेशक इमैनुएल लेब्रून-देमियंस ने कहा कि यह कार्यक्रम इस साल आठ अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच चेन्नई, कोलकाता, नयी दिल्ली और मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश भर में आयोजित होने वाले शिक्षा मेलों में कुल 50 फ्रांसीसी शैक्षणिक संस्थान भाग ले रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav