धीरज साहू के मामले में चुप क्यों हैं राहुल गांधी: किशन रेड्डी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Dec 2023 06:09 PM
धीरज साहू के मामले में चुप क्यों हैं राहुल गांधी: किशन रेड्डी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि वह अपनी पार्टी के सांसद धीरज प्रसाद साहू से कथित तौर पर जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की हालिया छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये जब्त होने पर चुप क्यों हैं.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेड्डी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संदेह जताया कि छापेमारी के दौरान जब्त किया गया धन आगामी लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल के लिए रखा गया होगा.

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड से सांसद साहू को ह्लकाले धन का हीरोह्व बताया और कहा कि वह (राहुल) गांधी के करीबी हैं और उन्होंने पिछले साल कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो यात्रा की सभी जरूरतें पूरी की थीं. रेड्डी ने कहा, ह्लकांग्रेस के नेताओं ने किस तरह देश को लूटा है, यह उसकी एक मिसाल है. हम मांग करते हैं कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जनता को स्पष्टीकरण दें कि पार्टी ने उन्हें तीन बार राज्यसभा सदस्य क्यों बनाया.ह्व गौरतलब है कि ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है.

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को कहा कि जब्त की गई राशि 290 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसके साथ ही यह किसी भी एजेंसी की छापेमारी में जब्त किया गया ह्लअब तक का सबसे अधिकह्व काला धन बन जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu