चीन की सेना का एक उच्च अधिकारी जांच के घेरे में

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 28 Nov 2024 02:56 PM
चीन की सेना का एक उच्च अधिकारी जांच के घेरे में
ऑडियो सुनें

बीजिंग: चीन की सेना एक उच्च अधिकारी के खिलाफ जांच कर रही है और जांच होने तक उसे निलंबित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जांच के घेरे में आये अधिकारी मियाओ हुवा ‘सेंट्रल मिलिस्ट्री कमीशन’ में ‘पॉलिटिकल वर्क डिपार्टमेंट’ के निदेशक हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने बताया कि मियाओ के खिलाफ ‘‘अनुशासन के गंभीर उल्लंघन’’ को लेकर जांच की जा रही है। चीन के राष्ट्रपति नेता शी चिनंिफग के अलावा मियाओ विश्व की सबसे बड़ी सेना की निगरानी करने वाले निकाय के पांच सदस्यों में से एक हैं।

मियाओ के खिलाफ जांच की बात ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की उस खबर के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि रक्षा मंत्री डोंग जून के खिलाफ जांच की जा रही है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि डोंग के खिलाफ कोई जांच नहीं की जा रही है और उन्होंने खबर को ‘‘मनगढ़ंत’’ बताया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital