आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

नयी दिल्ली: पंजाब की जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने बुधवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। मानसून सत्र के पहले दिन आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन कार्यवाही शुरू करने का निर्देश देने के बाद रिंकू ने शपथ ली।

पंजाब की जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा सदस्यता की शपथ पंजाबी भाषा में ली। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी को हराया। कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए रिंकू (47) ने उपचुनाव में चौधरी को 58,691 वोटों के अंतर से हराया है।

जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट करमजीत कौर चौधरी के पति और कांग्रेस सांसद संतोख ंिसह चौधरी के जनवरी में निधन के कारण रिक्त हुई थी। लोकसभा में रिंकू अपनी पार्टी के एकमात्र सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button