‘एआई’ अमेरिका-भारत भावना का भी प्रतिनिधित्व करता है: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Sep 2024 10:55 PM
‘एआई’ अमेरिका-भारत भावना का भी प्रतिनिधित्व करता है: प्रधानमंत्री मोदी

ऑडियो सुनें

भारत अब अवसरों का इंतजार नहीं करता, बल्कि अवसर पैदा करता है: प्रधानमंत्री मोदी.

भारत और अमेरिका लोकतंत्र के उत्सव में एक साथ हैं: न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुझे अपने आवास पर आमंत्रित किया, यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है: प्रधानमंत्री मोदी.

दुनिया के लिए एआई का मतलब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ है. लेकिन मेरा मानना है कि ‘एआई’ अमेरिका-भारत भावना का भी प्रतिनिधित्व करता है: प्रधानमंत्री मोदी.

आपने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से जोड़ा है. आपका कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता बेजोड़ है : मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय से कहा.

हम विविधता को समझते हैं, यह हमारे खून और संस्कृति में है: न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीय के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में प्रवासी समुदाय के कार्यक्रम में कहा कि प्रवासी भारतीय हमेशा से देश के सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिजियम पहुंचे.

By Yogesh Kumar Sahu