19 अगस्त को रिलीज होगी अनुराग कश्यप की फिल्म ‘दोबारा’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 May 2022 05:55 PM
19 अगस्त को रिलीज होगी अनुराग कश्यप की फिल्म ‘दोबारा’
ऑडियो सुनें

मुंबई. अनुराग कश्यप की फिल्म ”दोबारा” 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की. इस रोमांचक थ्रिलर में अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता पावेल गुलाटी हैं. एकता कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दोबारा’ शोभा कपूर और एकता आर कपूर (कल्ट मूवीज, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक नया ंिवग) और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) द्वारा निर्मित है.

बतौर निर्माता कश्यप अभिनेत्री तापसी के साथ 2018 में आयी ”मनर्मिजयां” और बायोपिक ”सांड की आंख” (2019) के बाद तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं. फिल्म ”दोबारा” में तापसी और पावेल गुलाटी की जोड़ी थप्पड़ की शानदार सफलता के बाद फिर से दिखाई देगी. ”दोबारा” को 23 जून को 2022 लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) की उद्घाटन फिल्म के रूप में चुना गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu