महाराष्ट्र के चार शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Dec 2024 10:24 PM
महाराष्ट्र के चार शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत चार अलग-अलग शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि ये बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से घुसे थे और बिना अनुमति के रह रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं.

उन्होंने बताया, ”एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस सप्ताह मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और नासिक शहर में अभियान चलाया.” अधिकारी ने बताया, ”बिना अनुमति के भारत में घुसने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में बांग्लादेश के कम से कम 17 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 14 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.” उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दस अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.

By Yogesh Kumar Sahu