वाहन उद्योग ने चीन से दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के आयात में तेजी लाने के लिए सरकार से मांगी मदद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Jun 2025 07:37 PM
वाहन उद्योग ने चीन से दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के आयात में तेजी लाने के लिए सरकार से मांगी मदद
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वाहन उद्योग ने यात्री कारों सहित विभिन्न अनुप्रयोगों में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के आयात के लिए चीन की सरकार से मंजूरी में तेजी लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है. उद्योग के सूत्रों के अनुसार, विभिन्न घरेलू आपूर्तिकर्ताओं ने पहले ही चीन में अपने स्थानीय विक्रेताओं के माध्यम से चीनी सरकार से मंजूरी मांगी है.

सूत्रों ने कहा कि अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी गई है. दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के वैश्विक प्रसंस्करण क्षमता के 90 प्रतिशत से अधिक पर चीन का नियंत्रण है. इनका इस्तेमाल वाहन, घरेलू उपकरणों और स्वच्छ ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में किया जाता है. चीनी सरकार ने चार अप्रैल से सात दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और संबंधित चुंबकों के लिए विशेष निर्यात लाइसेंस अनिवार्य करते हुए प्रतिबंध लगा दिए हैं. चीन के प्रतिबंधों के चलते जापान में सुजुकी मोटर ने पहले ही अपनी स्विफ्ट कार का उत्पादन रोक दिया है.

पिछले सप्ताह मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कॉरपोरेट मामले) राहुल भारती ने कहा था कि चीन ने कंपनी से भारत सरकार द्वारा सर्मिथत और चीनी सरकार द्वारा अनुमोदित अंतिम उपयोगकर्ता प्रमाणपत्र मांगा है. डेलॉइट इंडिया के पार्टनर और वाहन क्षेत्र के प्रमुख रजत महाजन ने कहा कि यह कमी विशेष रूप से ईवी के लिए आपूर्ति श्रृंखला में एक बड़ी बाधा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu