अयोध्या: राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने की फ़ाइनल की रामलला की मूर्ति….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jan 2024 02:19 PM
अयोध्या: राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने की फ़ाइनल की रामलला की मूर्ति….
ऑडियो सुनें

अयोध्या: रामलला की यही मूर्ति राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने फ़ाइनल की है। प्रभु राम की इस प्रतिमा को अरूण योगीराज ने बनाई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रामलला की ये फ़ोटो शेयर की है।

500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद दिव्य-भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। पावन नगरी अयोध्या ऐसे धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है, जहां से संपूर्ण मानवता एवं विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। विकास का अनूठा कीर्तिमान भी स्थापित होगा। करीब 31 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। नई महायोजना के तहत अयोध्या में 10 वर्षों में 85 हजार करोड़ रुपये के काम हो सकेंगे। यह नगरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगी।

वही 4,403 करोड़ रुपये की लागत से 147 किलोमीटर लंबा राम वन गमन पथ बन रहा है, तो 84 कोस परिक्रमा मार्ग का विकास भी तेजी से चल रहा है। 1,407 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है, जो निवेशकों और नई अयोध्या में बसने के इच्छुक लोगों को आकर्षित कर रही है। इस टाउनशिप पर 2,182 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav