बी.ए.एस.एल.पी. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Jun 2023 06:23 PM
बी.ए.एस.एल.पी. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी
ऑडियो सुनें

रायपुर. पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान व गला रोग विभाग (ई.एन.टी.) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बी.ए.एस.एल.पी.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म 7 जून से ऑनलाइन प्रारंभ हो चुका है. पाठ्यक्रम प्रवेश संबंधी विवरणिका, आवेदन पत्र, प्रवेश संबंधी नियम, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी हेतु वेबसाइट https://raipurbaslp.org/ का अवलोकन कर सकते हैं.

आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा सामान्य डाक द्वारा 30 जून 2023 तक तथा विलंब शुल्क के साथ 3 जुलाई 2023 तक कक्ष क्रमांक-244, सेकेंड फ्लोर, डिपार्टमेंट ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपी यूनिट, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल, रायपुर के पते पर पहुंच जाना चाहिए. व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. प्रवेश से सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07712890137 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है. इस पाठ्यक्रम को भारतीय पुनर्वास परिषद (आर.सी.आई.) से मान्यता प्राप्त है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu