बंगाल: हावड़ा में जूट मिल में लगी आग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 12:55 PM
बंगाल: हावड़ा में जूट मिल में लगी आग…
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक जूट मिल में सोमवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फोरशोर मार्ग पर स्थित मिल के अंदर किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
छठ पर्व के जुलूस में शामिल जूट मिल के सुरक्षार्किमयों और स्थानीय लोगों ने आग देखी तो शिवपुर पुलिस थाने को सूचित किया।

विजय श्री जूट मिल में यह आग लगी। इसके प्रवर्तक राघवेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘‘आग से 20-30 टन कच्चे जूट को नुकसान हुआ है। हम आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि संभवत: मिल में शॉर्ट र्सिकट होने के कारण आग लगी।

गुप्ता भारतीय जूट मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या आग शॉर्ट र्सिकट के कारण लगी या पटाखे फोड़ने से लगी। जूट मिल की विनिर्माण क्षमता 65 टन है और इसमें लगभग 1,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav