
पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव के बाद खुड़ियारी गांव में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया है। अब तक 121 सीटों पर 53.77 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
पहले चरण की 121 सीटों पर 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों में औसतन 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत रहा, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत वोट पड़े। मुज़फ्फरपुर में 58.40%, गोपालगंज में 58.87%, लखीसराय में 57.39%, समस्तीपुर में 56.35%, खगड़िया में 54.77%, सारण में 54.60%, वैशाली में 53.63%, नालंदा में 52.32%, मुंगेर में 52.17%, बक्सर में 51.69%, भोजपुर में 50.07%, सीवान में 50.93%, शेखपुरा में 49.37% मधेपुरा में 55.96%, सहरसा सहरसा में 55.22% व दरभंगा में 51.75% मतदान हुआ। अब मतदान के दौरान 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं। वहीं 300 से अधिक EVM बदले गए।



