बिहार चुनाव: अब तक 60.18 फीसदी मतदान, लखीसराय में डिप्टी सीएम और राजद MLC के बीच भिड़ंत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 06 Nov 2025 06:04 PM
बिहार चुनाव: अब तक 60.18 फीसदी मतदान, लखीसराय में डिप्टी सीएम और राजद MLC के बीच भिड़ंत
ऑडियो सुनें

पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव के बाद खुड़ियारी गांव में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया है। अब तक 121 सीटों पर 60.18 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 63.18 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक औसतन 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ।

राजद MLC और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच भिड़ंत

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद MLC के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। विजय सिन्हा में कहा कि राजद एमएलसी ने शराब पी ली है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि रात में इनको पैसा बांटने नहीं दिया गया। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वह चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital