‘नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट घोषित करें’, इंडी एलायंस की की मीटिंग से पहले जदयू विधायक ने रखी मांग

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 18 Dec 2023 02:15 PM
‘नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट घोषित करें’, इंडी एलायंस की की मीटिंग से पहले जदयू विधायक ने रखी मांग
ऑडियो सुनें

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कोई चारा नहीं है। और कोई ऐसा चेहरा नहीं, जो इंडिया गठबंधन को जिता सके। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल की बैठक में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए।”- यह किसी आमजन की प्रतिक्रिया या मांग नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल (यूनाईटेड) विधायक रिंकू सिंह ने दिल्ली में होने वाली इंडी एलायंस की बैठक से पहले यह मांग की है। सीएम नीतीश कुमार सोमवार शाम चार बजे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। लालू प्रसाद इस बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इस बीच जदयू विधायक ने वीडियो मैसेज के जरिए यह मांग की है।

नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन को उम्मीदवार बनाना ही पड़ेगा
जदयू के विधायक रिंकू सिंह (वाल्मीकिनगर विधानसभा) ने सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार की घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब यह सही समय है। इसलिए नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन को उम्मीदवार बनाना ही पड़ेगा। इसके सिवा दूसरा कोई चारा नहीं है। जदयू विधायक के इस बयान का असर इंडी गठबंधन की बैठक पर कितना पड़ेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

नीतीश से बेहतर इस वक्त देश में कोई दूसरा चेहरा नहीं है
विधायक रिंकू सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन को 2024 में शिकस्त देना है तो नीतीश कुमार से बेहतर उम्मीदवार इस पद के लिए इस वक्त देश में कोई दूसरा चेहरा नहीं है। जदयू विधायक की इस मांग के बाद सियासत तेज हो गई है। जदयू पहले से ही सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहा है। जदयू नेताओं का मानना है कि सीएम नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। यहां की जनता भी चाहती है बिहार से देश का अगला प्रधानमंत्री बने। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार इस बात से इनकार करते है रहे हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि उन्हें पीएम बनने की चाह नहीं है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news