भाजपा ने पश्चिम बंगाल में उसके दो कार्यकर्ताओं को गोली मारे जाने का आरोप लगाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Aug 2024 12:58 PM
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में उसके दो कार्यकर्ताओं को गोली मारे जाने का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

बारासात: पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को सुबह आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में उसके दो कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई। हालांकि, पुलिस ने दावा किया कि ‘एंग्लो-इंडिया जूट मिल’ के बाहर कुछ लोगों ने दोनों लोगों की पिटाई की थी। उसने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भाटपारा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन ंिसह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने गोलियां चलाईं। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है। यह घटना मंगलवार को ‘नबान्न अभियान’ में भाग लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद के दौरान हुई।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य सचिवालय (नबान्न) तक मार्च निकाला गया था। यह मार्च एक नवगठित छात्र समूह ‘छात्र समाज’ ने आयोजित किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav