भाजपा का घोषणापत्र मेरे लिए पवित्र ग्रंथ है: माझी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 08:26 PM
भाजपा का घोषणापत्र मेरे लिए पवित्र ग्रंथ है: माझी
ऑडियो सुनें

पुरी. ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार के बृहस्पतिवार को 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि पार्टी का चुनाव घोषणापत्र उनके लिए एक “पवित्र ग्रंथ” है और उनके प्रशासन ने जनता से किए गए वादे पूरे किए हैं. क्योंझर जिले के आदिवासी नेता और चार बार के विधायक माझी ने 12 जून को पदभार संभाला था. भाजपा ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद)को 24 वर्ष के बाद सत्ता से हटा दिया था.

माझी ने यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती बीजद सरकार की आलोचना की और दावा किया कि ओडिशा की जनता ने चुनाव में पार्टी को ”जनविरोधी व अहंकारी” होने के कारण खारिज कर दिया. माझी ने कहा, “हमारी पार्टी जनता के आशीर्वाद और समर्थन से चुनाव जीती. चुनाव प्रचार के दौरान हमारे शीर्ष नेताओं ने कुछ काम करने का वादा किया था. पिछले 100 दिन में हमने ऐसे कई काम पूरे किए हैं. हमारा घोषणापत्र मेरे लिए एक पवित्र ग्रंथ है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu