‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई सनी देओल की फिल्म

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 27 Jan 2026 05:40 PM
‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई सनी देओल की फिल्म
ऑडियो सुनें

मुंबई: बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे से लेकर अब तक जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। हर दिन यह फिल्म ‘धुरंधर’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ रही है। ‘बॉर्डर 2’ के पास सोमवार को यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका था।

फिल्म ने चौथे दिन कमाए 59 करोड़

‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस से चार दिन पहले दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 36.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन यान रिलीज के चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह रिलीज के बाद फिल्म का सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन है।

‘बॉर्डर 2 का कुल कलेक्शन कितना रहा?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 180 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म भारतीय बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने से गणतंत्र दिवस के मौके पर चूक गईं, पांचवें दिन फिल्म यह जादुई आंकड़ा छू सकती है। लेकिन इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन का आंकड़ा छू लिया है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया है। इसने वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 239.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। जनवरी में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर है। इसने साउथ फिल्म ‘राजा साब’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘द राजा साब’ ने वर्ल्डवाइड 205.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

चौथे दिन की कमाई में किन फिल्मों को पीछे छोड़ा?

चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कई वॉर ड्रामा और एक्शन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। जानिए, इसने किन-किन फिल्मों को चौथे दिन की कमाई में पीछे छोड़ दिया है।

‘बॉर्डर 2’ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के चौथे दिन के कलेक्शन को भी पार कर लिया है। ‘पठान’ ने चौथे दिन 51.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सनी देओल ने अपनी ही फिल्म ‘गदर 2’ का चौथे दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। ‘गदर 2’ ने चौथे दिन 38.70 करोड़ रुपये कमाए थे।

‘बॉर्डर’ ने ऋतिक रोशन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘फाइटर’ के चौथे दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘फाइटर’ ने चौथे दिन सिर्फ 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
पिछले साल रिलीज हुई ‘छावा’ की चौथे दिन की कमाई को भी ‘बॉर्डर 2’ ने पीछे छोड़ा है। फिल्म ‘छावा’ ने चौथे दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पिछले साल के आखिर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था लेकिन चौथे दिन यह सिर्फ 23.25 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital