बोरिस जॉनसन के सहयोगी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक पर लगाया आरोप, मंत्री पद से इस्तीफा दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 08:14 PM
बोरिस जॉनसन के सहयोगी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक पर लगाया आरोप, मंत्री पद से इस्तीफा दिया
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के करीबी सहयोगी और ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री जैक गोल्डस्मिथ ने वर्तमान सरकार पर जलवायु मुद्दों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया. जैक गोल्डस्मिथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पर्यावरण के प्रति ‘रुचि’ नहीं है. सोशल मीडिया पर जारी त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है, ”हमारे सामने आई सबसे बड़ी चुनौती के सम्मुख इस सरकार की उदासीनता के कारण वर्तमान भूमिका को जारी रखने में मैं असमर्थ हूं.” उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से ब्रिटेन ने विश्व मंच से कदम खींच लिये हैं और जलवायु एवं प्रकृति पर अपना नेतृत्व वापस ले लिया. गोल्डस्मिथ, सुनक और जॉनसन, तीनों ही सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं.

अठतालिस वर्षीय गोल्डस्मिथ लंबे समय से एक संरक्षणवादी हैं, जिन्हें जॉनसन ने इस्तीफा देने से करीब एक साल पहले संसद के उच्च सदन ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में नियुक्त किया था. गोल्डस्मिथ का इस्तीफा उस घटना के एक दिन बाद आया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के आठ सहयोगियों (गोल्डस्मिथ समेत) की सांसदों ने उस समिति को कमतर करने की कोशिश के लिए आलोचना की थी, जो यह जांच कर रही थी कि क्या जॉनसन ने कोविड-19 महामारी के दौरान नियम तोड़ने की गयी सरकारी पार्टियों को लेकर संसद में झूठ बोला था.

विशेषाधिकार समिति ने पाया कि जॉनसन ने सांसदों को गुमराह किया और संसद से उनके 90 दिनों के निलंबन की सिफारिश की. हालांकि, समिति द्वारा अपने निष्कर्षों की अग्रिम सूचना दिए जाने के बाद जॉनसन ने संसद सदस्यता से इस्तीफा देकर खुद को अपमानित होने से बचा लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu