बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में सीबीआई ने तीन रेलकर्मियों को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Jul 2023 07:43 PM
बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में सीबीआई ने तीन रेलकर्मियों को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो जून को ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना के सिलसिले में शुक्रवार को तीन रेलर्किमयों को गिरफ्तार किया. इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एजेंसी ने वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, अनुभाग अभियंता मोहम्मद आमिर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है. ये तीनों आरोपी बालासोर जिले में तैनात हैं.

अधिकारियों ने कहा कि तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 201 (साक्ष्य नष्ट करना) के तहत गिरफ्तार किया गया है. बालासोर ट्रेन दुर्घटना में 293 यात्रियों की मौत हुई थी. इस दुर्घटना में तीन ट्रेन- शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu