यदि भाजपा के ‘स्टिंग’ में सच्चाई है तो CBI मुझे चार दिनों के भीतर गिरफ्तार करे : सिसोदिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Sep 2022 09:01 PM
यदि भाजपा के ‘स्टिंग’ में सच्चाई है तो CBI मुझे चार दिनों के भीतर गिरफ्तार करे : सिसोदिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा उस कथित ‘ंिस्टग’ आॅपरेशन वाले वीडियो को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे, जिसमें आबकारी नीति मामले के एक आरोपी को दिखाया गया है.
सिसोदिया ने चुनौती दी कि अगर आरोप सच हैं तो जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार करे.

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने आरोप लगाया कि अगर सीबीआई उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो माना जाएगा कि कथित ंिस्टग वीडियो दिल्ली की अरंिवद केजरीवाल नीत सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘‘भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालयों में रची गई साजिश का हिस्सा तथा एक और झूठ है.’’ उपमुख्यमंत्री ने यह भी मांग की कि अगर सीबीआई ‘‘तथाकथित ंिस्टग आॅपरेशन वाले वीडियो’’ में लगाए गए आरोपों के आधार पर उन्हें सोमवार तक गिरफ्तार करने में विफल रहती है, तो प्रधानमंत्री यह स्वीकार करते हुए माफी मांगें कि उनके कार्यालय के लिए इस तरह की साजिशों में लिप्त होना गलत है.

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राजधानी की आम आदमी पार्टी (आप) ‘‘घोटाले’’ के उद्देश्य से नयी आबकारी नीति लेकर आई थी ताकि चुंिनदा लोगों को इसका फायदा मिले और इससे अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में किया जा सके.

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कथित शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के एक कथित ंिस्टग आॅपरेशन का हवाला दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या तो इस मामले में कार्रवाई करें या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी अपने पूर्ववर्ती बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें. पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है.

ंिस्टग आॅपरेशन के संबंध में पूछे गए सवाल पर सिसोदिया ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘‘चूंकि, सीबीआई को मेरे आवास और बैंक लॉकर से तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, इसलिए वे एक नया ंिस्टग आॅपरेशन वाला वीडियो लेकर आए हैं.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं भाजपा से आग्रह करता हूं कि वह इस तथाकथित वीडियो को अभी सीबीआई को सौंप दे. सीबीआई, जो भाजपा की एक विस्तारित शाखा है, को तेजी से जांच करनी चाहिए और अगर ंिस्टग आॅपरेशन में कोई सच्चाई है, तो चार दिनों के भीतर, सोमवार तक, मुझे गिरफ्तार कर लेना चाहिए.’’ इस बीच, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि भाजपा सिसोदिया की ‘‘चुनौती’’ को स्वीकार करेगी.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘वाह मनीष! ऐसी चुनौती केवल सच्चा और साहसी व्यक्ति ही दे सकता है. मुझे विश्वास है भाजपा आपकी चुनौती जरूर स्वीकार करेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश को आपके काम और आपकी ईमानदारी पर गर्व है. वो आपके स्कूलों के काम से घबराए हुए हैं. उसे रोकना चाहते हैं. आप अपना काम करते रहो.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu