केंद्र ने बढ़ाई चिराग पासवान की सुरक्षा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Oct 2024 08:47 PM
केंद्र ने बढ़ाई चिराग पासवान की सुरक्षा

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/पटना. केंद्र सरकार ने कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान की है.
41 वर्षीय पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष भी हैं. अभी तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक छोटा सा दल उनकी सुरक्षा में तैनात था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा संभालने वाली इकाई को पासवान को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा देने का निर्देश दिया है. सूत्रों ने बताया कि नया सुरक्षा दल देशभर में मंत्री की आवाजाही को कवर करेगा.

सीआरपीएफ कई अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात है. इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं. वीआईपी सुरक्षा कवर वर्गीकरण में ‘जेड प्लस’ को सर्वोच्च माना जाता है. इसके बाद ‘जेड’, ‘वाई प्लस’ और ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा आती है.

By Yogesh Kumar Sahu