Gangrape : 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 03 Oct 2026 04:37 PM
Gangrape : 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कक्षा 9वीं की 14 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, जबरन एक मकान में ले जाने और नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

मुंगेली जिले में कक्षा 9वीं की 14 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, जबरन एक मकान में ले जाने और नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जरहा गांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 29 और 30 सितंबर से जुड़ी हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसे धमकाया और मारपीट की। इसके बाद 30 सितंबर को उसे जबरन एक मकान में ले जाकर इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने आरोपियों को वहां मौजूद पाया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

By Navabharat News Group