छत्तीसगढ़ में फिर लू के आसार, तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM
छत्तीसगढ़ में फिर लू के आसार, तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. उत्तर-पश्चिम भारत और इससे जुड़े छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बुधवार को कहा कि अप्रैल में इन इलाकों में तेज लू चलने की और तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना है.महापात्रा ने कहा कि हमारा अनुमान है कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. गुजरात और राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तक ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news