चित्रकोट महोत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 04:41 PM
चित्रकोट महोत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ऑडियो सुनें

बस्तर: चित्रकोट महोत्सव 2024 का उद्घाटन समारोह आज आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए है। इस दौरान वे 340 जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे। चित्रकोट महोत्सव तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव का समारोह 7 तारीख होगा। इस बीच हर दिन महोत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रमों में बस्तर की सांस्कृतिक छठा के अलावा बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। चित्रकोट महोत्सव कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद दीपक बैज, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav