बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का शुक्रवार को वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 10:11 PM
बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का शुक्रवार को वितरण करेंगे मुख्यमंत्री
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 30 जून को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का अंतरण युवाओं के खाते में करेंगे. 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त वितरित की जाएगी. पिछले महीने 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था. इस तरह इस महीने हितग्राहियों की संख्या में 11 हजार 151 की वृद्धि हुई है.

बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है. शुक्रवार को अंतरित की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीनों में शासन द्वारा किया गया व्यय 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा. शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. विभिन्न संस्थाओं में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 3318 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इसके अलावा 2916 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu