कोयला घोटाला: अदालत ने पूर्व सांसद विजय दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता को दोषी ठहराया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 12:30 PM
कोयला घोटाला: अदालत ने पूर्व सांसद विजय दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता को दोषी ठहराया

कोयला घोटाला: अदालत ने पूर्व सांसद विजय दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता को दोषी ठहराया

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से जुड़े मामले में सात लोगों को दोषी ठहराया। इनमें पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता शामिल हैं। विशेष न्यायाधीश संजय बंसल ने कोयला घोटाले में दर्डा के बेटे देवेंद्र दर्डा, दो वरिष्ठ लोक सेवकों के एस क्रोफा और के सी सामरिया, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक मनोज कुमार जयासवाल को भी दोषी ठहराया।

अदालत ने आरोपियों को आपराधिक साजिश (आईपीसी की धारा 120-बी के तहत दंडनीय) और धोखाधड़ी (आईपीसी की धारा 420 के तहत दंडनीय) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया। इस मामले में सजा पर 18 जुलाई को बहस होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav