कांग्रेस में लोगों और सोच का अभाव है : सतीश पूनिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Sep 2022 10:00 PM
कांग्रेस में लोगों और सोच का अभाव है : सतीश पूनिया
ऑडियो सुनें

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर द्वारा लोगों को नारे लगाने को लेकर दी गई नसीहत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस में लोगों का और सोच का अभाव है.

पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर द्वारा एक जनसभा में लोगों को केवल ‘राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘अशोक गहलोत जिंदाबाद’ का ही नारा लगाने की नसीहत दिए जाने के बाद यह प्रतिक्रिया दी. दरअसल पूनिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने एक जनसभा में लोगों को नारे लगाने पर दी गई नसीहत पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है, ‘‘कांग्रेसङ्घचरित्रङ्घचापलूसीङ्घबंदिशेंङ्घ. नारों पर भी पाबंदी..या तो नारों का अभाव है या लोगों का..या सोच का..या भरोसे का ‘‘कुछ तो बात है, कुछ तो ख़ास है’’ बोलोङ्घभारत माता की जय, जय श्री राम.’’

गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने मंगलवार को दूदू में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को नसीहत देते हुए कहा था कि ‘‘दो नारे मैंने बताये है.. राजीव गांधी अमर रहें.. अशोक गहलोत जिंदाबाद.. तीसरा कोई किसी का नारा नहीं लगायेगा.. तीसरा नारा लगाना है तो उठकर जा सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी ने नारा लगा दिया तो, पुलिस वाले उठाकर ले जायेंगे.. बंद कर देंगे.. सरकारी केस लग जायेगा.’’ जयपुर के दूदू में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के साथ विकास के कई कामों का लोकार्पण-शिलान्यास किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu