दिल्ली में बिजली सब्सिडी पाने के लिए उपभोक्ताओं को देनी होगी मिस कॉल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Sep 2022 01:55 PM
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पाने के लिए उपभोक्ताओं को देनी होगी मिस कॉल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने कहा है कि बिजली के बिल में सब्सिडी का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों के लिए बुधवार से आॅनलाइन और आॅफलाइन, दोनों माध्यम उपलब्ध होंगे। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में बिजली उपभोक्ता बुधवार से सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए 7011311111 नंबर पर मिस कॉल दे सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बहुत से लोग बिजली बिल में सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं और जो सब्सिडी लेने के इच्छुक हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए एक फॉर्म भरना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि 7011311111 नंबर पर मिस कॉल देने के बाद उपभोक्ताओं को व्हाट्सऐप पर आवेदन पत्र मिलेगा, जिसे वे सब्सिडी पाने के लिए भर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर तक सब्सिडी के लिए आवेदन करने वालों को उस महीने तक की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग सब्सिडी के लिए हर महीने आवेदन कर सकते हैं।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यों में विधायकों को खरीदकर सरकारें गिरा रही है।

पंजाब में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए पार्टी के हर विधायक को 20 से 25 करोड़ रुपये तक की पेशकश कर रही है। हालांकि, भाजपा ने ‘आप’ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इन्हें ‘‘झूठ का पुंिलदा’’ करार दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav