दही हांडी उत्सव: मानव पिरामिड बनाते समय दो गोविंदा घायल….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 02:55 PM
दही हांडी उत्सव: मानव पिरामिड बनाते समय दो गोविंदा घायल….
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो ‘गोंिवदा’ घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

उत्सव के दौरान, गोंिवदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही हांडी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। पूरे शहर में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अधिकारी के अनुसार, मध्य मुंबई में एक गोंिवदा के घायल होने का मामला सामने आया, वहीं एक अन्य गोंिवदा पूर्वी उपनगर में घायल हो गया। ये लोग मानव पिरामिड बनाने की कोशिश करने के दौरान गिरने के कारण घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि एक का इलाज परेल में स्थानीय निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में किया जा रहा है और दूसरे गोंिवदा को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गोंिवदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav