दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली देने का वादा किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 16 Jan 2025 01:39 PM
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली देने का वादा किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

रेड्डी ने कहा, ‘‘कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटी पूरी करेगी।’’ कांग्रेस ने छह जनवरी को अपनी ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की थी, जिसमें सत्ता में आने पर दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया।

पार्टी ने आठ जनवरी को अपनी ‘जीवन रक्षा योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया। पार्टी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का भी वादा किया। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital