केरल के कासरगोड में ऊंचे इलाकों में भूकंप के झटके

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 08 Feb 2025 03:58 PM
केरल के कासरगोड में ऊंचे इलाकों में भूकंप के झटके
ऑडियो सुनें

कासरगोड: केरल के उत्तरी कासरगोड जिले के ऊंचे इलाकों में शनिवार तड़के हल्के झटके महसूस किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। वेल्लारिककुंड पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मालोम, राजपुरम, कोन्नाक्कड़ और आसपास के इलाकों में कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, लोगों ने कहा कि उन्होंने इन इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए और जमीन के नीचे से कुछ अप्राकृतिक आवाजें सुनीं। पुलिस के अनुसार इन इलाकों में कुछ लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके की वजह से उनके फोन टेबल से गिर गए और चारपाई हिल गईं। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी जल्द ही विस्तृत जांच के लिए इलाकों का दौरा करेंगे और उसके बाद और जानकारी मिलेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital