वित्त मंत्रालय अडाणी समूह के खिलाफ सेबी की जांच को लेकर संसद में दिये जवाब पर कायम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 10:16 PM
वित्त मंत्रालय अडाणी समूह के खिलाफ सेबी की जांच को लेकर संसद में दिये जवाब पर कायम
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह जुलाई 2021 में संसद में सवालों के लिखित जवाब में कही गयी बातों पर कायम है. इसमें कहा गया था कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) अडाणी समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच कर रहा है. सेबी के उच्चतम न्यायालय में जमा ताजा हलफनामे के अनुसार यह कहना कि वह अडाणी समूह के खिलाफ 2016 से जांच कर रहा है, ‘तथ्यात्मक रूप से आधारहीन’ है. इसके बाद उत्पन्न राजनीतिक विवाद के बीच वित्त मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu