अंतरिक्ष में पांच महीने बिताने के बाद धरती पर लौटे चार यात्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Mar 2023 08:03 PM
अंतरिक्ष में पांच महीने बिताने के बाद धरती पर लौटे चार यात्री
ऑडियो सुनें

केप केनवरल. नासा के स्पेसएक्स मिशन के साथ चार अंतरिक्ष यात्री शनिवार देर रात को धरती पर लौटे. उनका कैप्सूल टेम्पा के समीप फ्लोरिडा तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा. अमेरिका, रूस और जापान के चालक दल के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में करीब पांच महीने बिताए. यह मिशन गत अक्टूबर में रवाना हुआ था.

नासा की निकोल मैन की अगुवाई में अंतरिक्ष यात्री शनिवार सुबह अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए. निकोल अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली अमेरिका की पहली मूल निवासी महिला हैं. निकोल ने कहा कि वह अपने चेहरे पर हवाओं को महसूस करने, ताजा घास की सुगन्ध और कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए बेताब हैं.

जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वकाता ने सुशी खाने की इच्छा जतायी जबकि रूसी अंतरिक्ष यात्री एना किकिना ‘‘असली कप न कि प्लास्टिक बैग से गर्म चाय’’ पीने के लिए तरस रही हैं. नासा के वैज्ञानिक जोश कसाडा अपने परिवार के लिए एक कुत्ता लाना चाहते हैं. अब अंतरिक्ष केंद्र में अमेरिका के तीन, रूस के तीन और संयुक्त अरब अमीरात का एक अंतरिक्ष यात्री है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu