महाराष्ट्र में दो मोटरसाइकिल और पिकअप ट्रक में टक्कर, चार लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Mar 2023 12:22 PM
ऑडियो सुनें

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक पिकअप ट्रक और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात जुन्नार तहसील के आलेगांव के पास हुई।

अधिकारी ने बताया, “विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप ट्रक ने आलेगांव के पास अहमदनगर की ओर जा रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और छह साल और दो साल के दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav