बीजापुर में चार नक्सली और एक समर्थक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jun 2025 09:37 PM
बीजापुर में चार नक्सली और एक समर्थक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को अलग-अलग जगहों से चार नक्सलियों और एक माओवादी समर्थक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि तीन नक्सलियों को गंगालूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य नक्सली और एक समर्थक को क्रमश? जांगला और मद्देड़ थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कमालू उर्फ कलमू (30), कोसा भोगम (45) और कोसा तामो (45) को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से कॉर्डेक्स वायर, बिजली के तार और बैटरियां बरामद कीं. अधिकारी ने बताया कि तीनों नक्सलियों पर पिछले वर्ष जुलाई में ‘मुतवेंडी डार्ट ट्रैक’ पर एक आईईडी लगाने का आरोप है. पिछले वर्ष 27 जुलाई को आईईडी विस्फोट से एक लड़के को अपना पैर गंवाना पड़ा था.

सोनाधर पोडियाम (40) नाम के एक अन्य नक्सली को टिफिन बम और ‘स्विच पेंसिल बैटरी’ के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि माओवादी समर्थक संजय मरपल्ली (36) को विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया. मरपल्ली मद्देड़ क्षेत्र के डंपया गांव का निवासी है.
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल शामिल थे.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार को एक अलग अभियान में पोंजेर-पेद्दाकोरमा गांव की सड़क पर नदी के किनारे नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद किए.
अधिकारी ने बताया कि डीआरजी और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की संयुक्त टीम जब इलाके में बारूदी सुरंग हटाने के लिए गई, तब पांच-पांच किलोग्राम वजनी के आईईडी बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने बमों को नि्क्रिरय कर दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई.
अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग में नक्सल रोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर मार्ग पर विस्फोटक लगाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu