गोवा के समुद्र तटों पर फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 May 2024 03:34 PM
गोवा के समुद्र तटों पर फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया…
ऑडियो सुनें

पणजी: गोवा में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने के कारण समुद्र तटों पर फंसे 11 वर्षीय लड़के सहित चार लोगों को राज्य सरकार द्वारा नियुक्त जीवनरक्षक एजेंसी ने सुरक्षित बचाया। ‘दृष्टि मरीन लाइफसेवर’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण गोवा में वर्का समुद्र तट पर शनिवार को ‘पैरासेंिलग’ करते समय तेज हवाओं के कारण हैदराबाद का एक 11 वर्षीय पर्यटक और उसका प्रशिक्षक फंस गए थे।

उन्होंने बताया कि गश्त कर रहे जीवनरक्षकों ने उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बचा लिया। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में कर्नाटक की 30 वर्षीय एक महिला समुद्र के तेज बहाव में फंस गई थी और जीवनरक्षकों ने उसे सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तरी गोवा में कलंगुटे और अंजुना समुद्र तट पर भी इसी तरह की घटनाओं में फंसे लोगों को बचाया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav