सरकार दोबारा इतिहास नहीं लिखेगी पर सभी ‘ऐतिहासिक सत्य’ सामने लाएगी : प्रधान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM
सरकार दोबारा इतिहास नहीं लिखेगी पर सभी ‘ऐतिहासिक सत्य’ सामने लाएगी : प्रधान

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि सरकार इतिहास को दोबारा नहीं लिखेगी, लेकिन इसमें गुमनाम नायकों और भुला दिये गये नेताओं को शामिल करेगी. मंत्री ने कहा कि गुमनाम नायक और नेता देश के इतिहास में जल्द ही स्थान पायेंगे. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदी दर सदी लाखों लोगों ने देश की सभ्यता को बचाने के लिए अपना जीवन सर्मिपत कर दिया, लेकिन इन लोगों को इतिहास का हिस्सा नहीं बनाया गया.

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद इसके इतिहास को ‘कुछ घंटों, कुछ सालों, केवल तीन-चार परिवारों’ तक सीमित करने का प्रयास किया गया. हालांकि भारत के इतिहास के कम से कम 2,500 वर्षों से संबंधित साहित्य उपलब्ध थे. मंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि उन गुमनाम नायकों और भूले-बिसरे नेताओं को देश के इतिहास का हिस्सा बनाया जाए. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, बीरबल, टोडरमल और चाणक्य के बारे में पढ़ने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि लोगों का एक वर्ग सोचता है कि सरकार देश का इतिहास बदलना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘‘हम बदलाव नहीं चाहते. मैं यहां इस मंच पर पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बात कह रहा हूं. हम इतिहास को दोबारा नहीं लिखेंगे. हम इतिहास नहीं बदलेंगे. हम सभी ऐतिहासिक सत्यों को सबके सामने लाएंगे. हम एक बड़ी रेखा खींचेंगे.’’ उन्होंने कहा कि किसी को कमतर करने की जरूरत नहीं है.

प्रधान ने पूरे समाज से आगे बढ़कर इस काम में शामिल होने का आ’’ान करते हुए कहा, ‘‘यह केवल सरकार या एक व्यक्ति का काम नहीं है.’’ वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एसएन अग्रवाल द्वारा दो भाग में लिखित ‘द रिवॉल्यूशनरीज: शेड देयर ब्लड फॉर इंडियाज इंडिपेंडेंस’ नामक पुस्तक के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 World Rabies Day 2026 : छत्तीसगढ़ में रेबीज से होती हैं औसतन 400 मौतें सालाना, अस्पतालों में इंजेक्शन का अभाव, 30651 आवारा कुत्तों की नसबंदी, 34 एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर चल रहे
  2. 2 महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  3. 3 बड़ी खबर : राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ कर रहे, माफी मांगें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, चुनाव आयोग का बचाव किया, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
  4. 4 प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद: मंत्री ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोले- परिवार को गाली देने पर खोया आपा
By Yogesh Kumar Sahu