इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचा बढ़ाने की दिशा में काम कर रही सरकार : प्रधानमंत्री

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Sep 2022 12:56 PM
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचा बढ़ाने की दिशा में काम कर रही सरकार : प्रधानमंत्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इंजीनियर दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत की खुशनसीबी है कि उसके पास बड़ी संख्या ऐसे में कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियर हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इंजीनियर दिवस तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान एम विश्वेश्वरैया की जयंती के मौके पर मनाया जाता है, जिन्हें इंजीनियंिरग क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्यों के लिए जाना जाता था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इंजीनियर दिवस पर सभी इंजीनियरों को शुभकामनाएं। हमारा देश खुशनसीब है कि हमारे पास बड़ी संख्या में ऐसे कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियर हैं, जो राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। हमारी सरकार अधिक इंजीनियंिरग कॉलेजों के निर्माण सहित इंजीनियंिरग की पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंजीनियर दिवस पर हम सर एम विश्वेश्वरैया के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं। वह इंजीनियरों की भावी पीढ़ियों को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करते रहें, यही कामना है।’’ प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम का एक अंश भी साझा किया, जिसमें वह इस विषय पर बात करते सुनाई दे रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav