राजनांदगांव: क्रिप्टोकरेंसी में रकम तीन गुना करने का दिया लालच, लाखों रुपए की ठगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 08:20 PM
राजनांदगांव: क्रिप्टोकरेंसी में रकम तीन गुना करने का दिया लालच, लाखों रुपए की ठगी
ऑडियो सुनें

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक व्यक्ति ने हांगकांग की एक महिला पर क्रिप्टोकरेंसी में रकम को तीन गुना करने का लालच देकर 81 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि शहर के डॉक्टर अभिषेक पाल ने हांगकांग की एना-ली पर क्रिप्टोकरेंसी में रुपए तीन गुना करने का लालच देकर 81 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है.

अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर पाल की शिकायत पर कोतवाली थाने ने एना-ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत के अनुसार डॉक्टर पाल की एक सोशल नेटर्विकंग साइट में हांगकांग की एना-ली नाम की एक महिला से जान पहचान हुई थी एवं बाद में वह व्हाट्सएप पर भी उससे चैट करते थे. अधिकारियों ने बताया कि जब कुछ दिनों तक दोनों में बातचीत हुई तब एना-ली ने डॉक्टर पाल को एक वेबसाइट में आॅनलाइन पंजीकरण कर खाता खोलने और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे को तीन गुना करने का लालच दिया.

उन्होंने बताया कि डॉक्टर पाल ने एना-ली की बातों में आकर उसके द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन किया और लगभग 26 लाख रुपए का निवेश कर दिया तथा जब क्रिप्टोकरेंसी में वह राशि बढ़कर लगभग 81 लाख रुपए हो गया तब डॉक्टर पाल ने अपना पैसा खाते से निकालना चाहा. अधिकारियों के अनुसार लेकिन इसी बीच एना—ली ने डाक्टर पाल को बताया कि विदेशी मुद्रा निकालने के लिए उसे टैक्स जमा करना होगा जिसपर उन्होंने (डॉक्टर पाल ने) 3100 अमेरिकी डॉलर और 4724 अमेरिकी डालर जमा कर दिया.

पुलिस के मुताबिक उसके बाद भी जब डॉक्टर पॉल अपनी जमा धनराशि निकालने में विफल रहे तब एना-ली ने उन्हें पूरी जमा राशि का पांच फीसदी और जमा करने के लिए कहा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब डॉक्टर पाल को पता चला कि एना-ली ठगी कर खाते में पैसे डलवा रही है और ट्रेंिडग में मदद करने के नाम पर वेबसाइट के जरिए खाते को नियंत्रित कर रही है तब उसने एना—ली को और पैसे देने से मना कर दिया, उसके बाद एना-ली ने उसके सारे पैसे निकाल लिए. उन्होंने बताया कि डॉक्टर पाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने एना-ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस प्रकरण की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu