गुरनूर बरार टेस्ट टीम में शामिल, कुलदीप यादव को रिलीज किया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 11:58 AM
गुरनूर बरार टेस्ट टीम में शामिल, कुलदीप यादव को रिलीज किया गया
ऑडियो सुनें

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला के लिए शनिवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज (टीम से हटा लेना) कर दिया गया क्योंकि इस शृंखला में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचें मिलने की उम्मीद है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ”पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से वेंिलगटन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला के लिए भारतीय टीम में गुरनूर बरार को शामिल किया है।” बयान के अनुसार, ”कुलदीप यादव को भारत में जारी घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज किया जाएगा।” टेस्ट टीम में चयन के बाद बरार रविवार को माउंट मोनगानुई में होने वाले पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बरार की हार्ड लेंथ से अतिरिक्त उछाल हासिल करने की क्षमता मेजबान टीम के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

संभावना है कि भारत शृंखला के पहले टेस्ट में प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए कुलदीप के दो टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने की संभावना नहीं थी। ऐसे में वह एकदिवसीय शृंखला के बाद घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए भारत लौटेंगे।

बीसीसीआई ने बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी बेसिन रिजर्व में होने वाले मुकाबले से पहले टीम से जुड़ गए हैं। पंत साइड स्ट्रेन (मांसेपेशियों की चोट) की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण भारत ए की शृंखला में नहीं खेल सके थे। भारतीय टेस्ट टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को भारत ए की शृंखला में खेलकर अभ्यास का अच्छा मौका मिला। हालांकि कप्तान शुभमन गिल भारत ए की शृंखला में नहीं खेले लेकिन लाल गेंद से क्रिकेट की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तीन मैच के बाद एकदिवसीय टीम से हट गए थे।
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

भारत की संशोधित टेस्ट टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रंिवद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वांिशगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav