यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 यात्रियों की जलकर मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Feb 2024 03:15 PM
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 यात्रियों की जलकर मौत…
ऑडियो सुनें

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 117 पर सड़क पर खड़ी बस में पीछ से एक कार ने टक्कर मार दी. जिसके बाद बस में भयंकर आग लग गई.

इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की जलकर मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, करीब 40 यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया है. फिलहाल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav