हैदराबाद: नशे की हालत में ऑटो-रिक्शा चलाते पकड़ा गया चालक, थाने के पास किया आत्मदाह

हैदराबाद. हैदराबाद में ऑटो रिक्शा के एक चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने के बाद यातायात थाने के पास कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कुशाईगुडा यातायात थाने के पास पहुंचे ऑटो रिक्शा चालक (32) ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगा ली.

पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय निवासियों ने इस घटना को देखकर यातायात र्किमयों और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया तथा उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात सा­ढ़े आठ बजे कुशाईगुड़ा यातायात पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक को रोका. वह कथित तौर पर शराब के नशे में रिक्शा चलाते हुए पाया गया और जिसके बाद पुलिस ने तिपहिया वाहन को सुरक्षा के लिहाज से कब्जे में ले लिया. यातायात पुलिस ने चालक से कहा कि वे वाहन केवल उसके किसी परिचित को ही सौंपेंगे.

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि चालक शराब पीने का आदी था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसने एक परिचित व्यक्ति से ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया था. पुलिस के अनुसार, ऑटो-रिक्शा मालिक द्वारा गाड़ी मांगे जाने से परेशान होने के बाद उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने बताया कि मलकाजगिरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button