नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय उच्चायुक्त और कुछ अन्य अधिकारियों को कनाडा से वापस बुलाने के कुछ घंटे बाद भारत ने सोमवार को कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा के राजनयिकों को 19 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक या उससे पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है.
जिन राजनयिकों को निष्कासित किया गया है, उनमें कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, उप उच्चायुक्त पैट्रिक हेबर्ट, प्रथम सचिव मैरी कैथरीन जोली, और प्रथम सचिव लैन रॉस डेविड ट्राइट्स शामिल हैं.
अन्य दो राजनयिक प्रथम सचिव एडम जेम्स चूइप्का और प्रथम सचिव पाउला ओरजुएला हैं.
भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित किया
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Oct 2024 11:00 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Week End Tour मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर देखें, वीकेंड पर पर्यटकों की दम घुटने जैसी भीड़, एक बस पलटी, छह घायल
- 2 Navbharat Inter-School Football : 4-0 से जीतकर नवीन पिछड़ा वर्ग क्रीड़ा परिसर सरकंडा फाइनल में
- 3 Navbharat All India Football Tournament : खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तमिलनाडु पुलिस का दबदबा
- 4 Asian Games भारत का सफर खत्म…कुल 85 पदक जीते, पुरूष-महिला हॉकी में जीता स्वर्णपदक, पदकों की संपूर्ण सूची देखिए
By Yogesh Kumar Sahu