भारत बेहतर स्थिति में, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा : चंद्रशेखरन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Dec 2022 07:34 PM
भारत बेहतर स्थिति में, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा : चंद्रशेखरन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि भारत अगले साल तेजी से आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने के लिये बेहतर स्थिति में है. दूसरी तरफ वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर महामारी और वैश्विक वित्तीय संकट को छोड़कर इस सदी की शुरूआत से सबसे नीचे रह सकती है.

चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के करीब 9.35 लाख करोड़ कर्मचारियों को नये साल के संदेश में कहा कि खपत में वृद्धि, उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ना और निवेश में तेजी से भारत की वृद्धि को समर्थन मिलेगा. हालांकि, वैश्विक परिवेश के स्तर पर कई जोखिम है. इसमें यूरोप में ऊर्जा संकट, मंदी को रोकने के लिये महंगाई को काबू में लाने का संघर्ष तथा वैश्विक स्तर पर जारी तनाव शामिल हैं.

उन्होंने अपने संदेश में लिखा है, ‘‘महामारी के बाद भारत में चीजें बेहतर हुई हैं और पिछले एक साल में हमारा दैनिक जीवन सामान्य रास्ते पर लौट आया है…हमारी कई कंपनियों के लिये कारोबारी गति मजबूत बनी हुई है.’’ चंद्रशेखरन ने कहा कि अगले साल मुद्रास्फीति के धीरे-धीरे नरम पड़ने की उम्मीद है. भारत बेहतर स्थिति में है और खपत और निवेश में तेजी तथा ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ने से तीव्र आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मंद पड़ते वैश्विक आर्थिक वृद्धि उत्पादन पर दबाव के रूप में कार्य कर सकती है. लेकिन वैश्विक विनिर्माण में हमारी बढ़ती हिस्सेदारी कुछ राहत प्रदान कर सकती है.’’

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘महामारी और वैश्विक वित्तीय संकट को छोड़ दिया जाए तो अगले साल वैश्विक वृद्धि दर इस सदी की शुरुआत से सबसे कम होगी. हमें ंिजसों के दाम में तेजी पर नजर रखने की जरूरत होगी.’’ समूह के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गतिविधियों वाला वर्ष रहा. हमने वर्ष के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं. इसमें एयर इंडिया का समूह में वापस आना, टाटा न्यू पेश करना तथा टाटा मोटर्स की यात्री कारों की संख्या एक साल में 5,00,000 के पार पहुंचना शामिल है. इसमें ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) का हिस्सा 10 प्रतिशत रहा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu