भारतीय मूल का व्यक्ति हमवतन को घायल करने के अपराध में दोषी, अस्पताल में हुई थी मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Oct 2023 05:02 PM
भारतीय मूल का व्यक्ति हमवतन को घायल करने के अपराध में दोषी, अस्पताल में हुई थी मौत
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को जान-बूझकर एक हमवतन को चोट पहुंचाने के लिए दोषी ठहराया गया है। पीड़ित की गर्दन और सिर पर चोटों के कारण पांच दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।

शक्तिवेल शिवसूरियन (33) ने जमानत पर बाहर रहने के दौरान एक सरकारी अधिकारी को गलत जानकारी देने का आरोप भी स्वीकार किया है।

समाचार पत्र ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, शक्तिवेल को नवंबर में सजा सुनाई जाएगी। टैक्सी से उतरने के बाद शक्तिवेल और मंजुनाथ लुईस रवि के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद शक्तिवेल ने मंजूनाथ को घूंसा मारा, जिससे वह गिर गया।

अदालत में सामने आया कि मंजूनाथ को गिरने से लगी प्रारंभिक चोट घातक नहीं थी। लेकिन, जब शक्तिवेल ने उसे उठाया और फिर गिरा दिया, उसके परिणामस्वरूप उसकी शुरुआती चोट गंभीर हो गई और उसकी मृत्यु हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav