बिजली-पानी से वंचित उत्तरी गाजा में इजराइली सैनिकों का हमास के खिलाफ अभियान हुआ तेज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Nov 2023 07:38 PM
ऑडियो सुनें

दीर ए-बलाह/केपटाउन. इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में अपना अभियान तेज कर दिया है और मंगलवार को सैनिकों ने घनी आबादी वाले शरणार्थी शिविर क्षेत्र में फलस्तीन चरमपंथी समूह को निशाना बना हमले किए. हमास के खिलाफ सात सप्ताह से जारी इजराइली सेना के अभियान की वजह से इस क्षेत्र में लोग कई से हफ्तों से बिजली, पानी या मानवीय सहायता से वंचित हैं.

इजराइली सैनिकों का अभियान इन दिनों जबालिया शिविर में संघर्ष चल रहा है. गाजा शहर के पास स्थित घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में 1948 के युद्ध के शरणार्थियों के परिवार रहते हैं. इजराइल पिछले कई हफ्तों से यहां बमबारी कर रहा है और सेना का दावा है कि गाजा शहर के अधिकतर हिस्सों से खदेड़े जाने के बाद हमास के लड़ाके यहां और अन्य पूर्वी जिलों में छिपे हुये हैं. सेना ने कहा कि सुरक्षा बल जबालिया क्षेत्र में ”जंग की तैयारी” कर रहे हैं.

इजराइली सेना के अनुसार, उन तीन सुरंगों को तबाह कर दिया गया जहां हमास के लड़ाके छिपे हुए थे. साथ ही रॉकेट प्रक्षेपक को भी नष्ट कर दिया गया. इजराइली सेना ने हाल के दिनों में ”12 से अधिक” चरमपंथियों के मारे जाने का दावा भी किया है. हमास की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वहीं, सोमवार को एक अस्पताल के पास इजराइली सैनिकों और टैंक के हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है. इस जगह पर इजराइली सेना ने हमास के चरमपंथियों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा किया है. सेना द्वारा जारी वीडियो में इजराइली सैनिक जबालिया में गश्त करते हुए दिख रहे हैं और उनके चारों ओर गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है.

पुतिन, शी व गुतारेस इज.राइल-हमास युद्ध पर ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग और विकासशील देशों के संगठन ब्रिक्स के अन्य नेता इज.राइल-हमास युद्ध पर मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक करेंगे जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी भाग लेंगे. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के कार्यालय के मुताबिक, ब्रिक्स के सदस्य ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ अगले साल जनवरी में संगठन में शामिल होने वाले सऊदी अरब, अर्जेंटीना, मिस्र,इथियोपिया , ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के नेता भी डिजिटल तरीके से होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, रामफोसा ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष की हैसियत से ‘असाधारण बैठक’ की अध्यक्षता करेंगे. इसमें कहा गया है कि नेता गाज.ा में “मानवीय संकट” पर बयान दे सकते हैं और वे एक संयुक्त बयान को अंगीकार कर सकते हैं.

चीन के एक शीर्ष राजनयिक ने सोमवार को सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन, फलस्तीनी प्राधिकरण और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रियों की बीजिंग में बैठक की मेज.बानी की थी जिसके एक दिन बाद ब्रिक्स की यह बैठक होगी. दक्षिण अफ्रीका की संसद में इज.राइली दूतावास को बंद करने और युद्ध को लेकर देश के साथ संबंध तोड़ने के प्रस्ताव पर मंगलवार को मतदान होना है. इज.राइल ने सोमवार को चर्चा के लिए दक्षिण अफ्रीका से अपने राजदूत को वापस बुला लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu